लखनऊ, अप्रैल 16 -- लोकबंधु संयुक्त अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए गठित जिला प्रशासन की कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। पहले दिन कलेक्ट्रेट में कमेटी के सदस्यों की पहली बैठक हुई। इसमें मौके पर बनाए गए वीडियो, फोटो समेत अन्य साक्ष्यों का अध्ययन किया गया। जल्द ही कमेटी के सदस्य मौके पर जाकर आग और धुएं के पैटर्न और अन्य साक्ष्यों की जांच करेंगे। कमेटी ने अस्पताल को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी होने तक साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ न की जाए। एक दिन पहले ही डीएम विशाख जी ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारों की जावबदेही तय होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पांच सदस्यीय कमेटी एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसमें एडीसीपी दक्षिणी अमित कुमावत, मुख्य अग्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.