अररिया, फरवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। दूरदर्शन की जानी-मानी और अत्यंत सम्मानित समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं देशभर के दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सरला माहेश्वरी अपनी सशक्त आवाज़, स्पष्ट उच्चारण और गरिमामयी प्रस्तुति के लिए जानी जाती थीं। दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर में उन्होंने समाचार वाचन की एक अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज़ करोड़ों भारतीयों के लिए विश्वसनीयता और गंभीरता का प्रतीक थी। उनके निधन पर फारबिसगंज माहेश्वरी समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समाज के श्याम सुंदर माहेश्वरी,पप्पू लड्ढा,प्रदीप राठी,नरेश बियानी,सुनीता लड्ढा,लक्ष्मी राठी एवं अन्य सदस्यों ने कहा कि सरला माहेश्वरी जी ने अपने व्यक्तित्व और कार्यशैली से माहेश्वरी समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित...