पटना, मई 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामानंद प्रसाद सिंह लोकप्रिय राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक बने और अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी सक्रिय रहते थे। राज्य सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निवर्हन किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व रामानंद प्रसाद सिंह के पुत्र विधायक डॉ. संजीव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.