बरेली, जून 25 -- क्यारा ब्लॉक के खजुहाई मुस्तकिल गांव में हाट बाजार बनाने के नाम पर मनरेगा से 2.56 लाख रुपए निकाल लिए। लोकपाल की जांच में घपला पकड़ा गया। लोकपाल ने ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से रिकवरी के आदेश दिए थे। रिकवरी निकलते ही ग्राम प्रधान और सचिव ने हाट बाजार का निर्माण शुरू कर दिया। खजुहाई मुस्तकिल के उदयवीर समेत कई लोगों ने साठगांठ से मनरेगा के बजट में हो रही सेंधमारी की शिकायत मनरेगा लोकपाल से की थी। मनरेगा लोकपाल शिशु पाल मौर्य ने गांव में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिस स्थान पर हाट बाजार का दावा किया था वहां गोबर के उपले मिले थे। हाट बाजार का फर्जी प्रोजेक्ट तैयार कर 2.56 लाख का बजट निकला गया था। लोकपाल ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के साथ तकनीकी सहायक को दोषी माना था। हाट बाजार का कोई स्ट्रक्चर मौके पर नहीं मिला था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.