पीलीभीत, दिसम्बर 9 -- पीलीभीत। मनरेगा के लोकपाल गेंदनलाल वर्मा ने जनपद की ग्रामीण जनता से मनरेगा योजना में लिखित कार्य मांग कर रोजगार प्राप्त करने की बात कही है। दैनिक मजदूरी करने के लिए शहरों के लिए पलायन न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना एक मांग परक योजना है। उचित प्रचार प्रसार के अभाव में उक्त योजना लक्ष्य आधारित बन कर रह गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा अधिनियम 2005 के अनुसार वर्तमान में प्रत्येक जॉब कार्ड धारी परिवार को वर्ष में सौ दिन का रोजगार दिया जाना अनिवार्य है, लेकिन अज्ञानता एवं कार्य की मांग न करने की वजह से मनरेगा कर्मी अपने नजदीकी अथवा संबंधियों को ही वर्ष में सौ दिन का रोजगार दे पाते हैं। नियम यह है कि मनरेगा में ऐसा वयस्क व सक्षम महिला पुरुष जो मनरेगा योजना में कार्य करना चाहता है। चाहे उसका जॉब कार्ड ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.