नई दिल्ली, जनवरी 1 -- भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल ने अपने एक फैसले पर यू-टर्न ले लिया है और सात लग्ज़री BMW कारें खरीदने से जुड़े अपने विवादित टेंडर को रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह फैसला टेंडर जारी होने के करीब दो महीने बाद लिया गया है। इन कारों की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई गई थी। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकपाल के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली संस्था का लग्जरी कारें खरीदना उचित नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, लोकपाल की पूर्ण पीठ (फुल बेंच) की बैठक में इस टेंडर को रद्द करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को इस संबंध में एक संशोधन (कॉरिजेंडम) जारी किया गया। लोकपाल ने 16 अक्टूबर 2025 को सात BMW 3 सीरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.