वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मलदहिया स्थित जीजीआईसी में मंगलवार को मंडलस्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, गीत की मनोहारी छटा बिखरी। वहीं, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन और साइंस मेला प्रदर्शनी में प्रतिभा और नवाचारों की झलक दिखाई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की छिपी प्रतिभा को मंच देने का यह बेहतरीन प्रयास है। स्वागत जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय और संचालन बीओ रीना यादव ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निशा यादव, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, अनीश, चंद्रकांत यादव, विकास सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर, आनंद, अविनाश, ओमप्रकाश सिंह उमराव पाल आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में पुष्पा बन...