रामपुर, मार्च 4 -- भाकियू की पंचायत में लोक निर्माण सहित कई विभागों के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रांतीय खंड में टेंडर के नाम पर नियमों की अनदेखी की जा रहीं हैं। साथ ही प्रदेश महासचिव की संस्तुति पर भंग कार्यकारिणी बहाल कर दी गई। जिसके बार 24 मार्च को प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाकर ब्लॉकवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रदेश कैंप कार्यालय में आयोजित पंचायत में जिलेभर के किसान पहुंचे। जहां पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने प्रदेश महासचिव हसीब अहमद की संस्तुति पर भंग कार्यकारिणी बहाल करने की घोषणा की। साथ ही बिलासपुर मंडी मैदान में 24 मार्च को होने बाली महापंचायत सफल बनाने के लिए प्राधिकारियों जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश महासचिव ने कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार लोकनिर्माण विभाग के प्...