देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। चकाचक हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर मंगाए गए छह करोड़ रुपये के बजट का मामला उजागर होने के बाद लोक निर्माण विभाग का जेई निलंबित हो गया है। जबकि एई व अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। राज खुलने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। सूत्रों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में बड़े-बड़े खेल होते हैं। अगर ठीक से अभी तक के कराए गए कार्य व भुगतान की जांच हो जाए तो कई अधिकारी व कर्मचारी फंस सकते हैं। कप्तानगंज-हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण के लिए हाल ही में छह करोड़ का प्रस्ताव बनाकर कर्मचारियों ने शासन से बजट भी मंगा लिया। जबकि यह सड़क पहले ही बन चुकी है। इसका खुलासा होने के बाद एक माह पहले विभाग ने बजट को शासन को वापस कर दिया। साथ ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.