गिरडीह, अक्टूबर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लोकनायक और वाहिनी नायक जयप्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती पर गिरिडीह में संघर्ष वाहिनी समन्वय समिति एवं जेपी स्मारक समिति के द्वारा शनिवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी ने जेपी चौक से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण किया। जिसमें काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। प्रभात फेरी में शामिल लोग पूरे रास्ते में नारा लगते हुए चल रहे थे। अंधेरे का तीन प्रकाश गांधी, लोहिया और जयप्रकाश। नये युग की जिन्हें तलाश उनका साथी जयप्रकाश। कमाने वाला खायेगा लूटने वाला जायेगा, लोकतंत्र और संविधान पर हमला बंद करो आदि नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। अंत में जेपी चौक पर श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसका संचालन धरणीधर प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वाहिनी के वरिष्ठ साथी रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि जेपी 42 और 74 आंदोल...