रांची, अक्टूबर 10 -- रांची। स्वतंत्रता सेनानी और संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती का आयोजन शनिवार को मोरहाबादी में किया जाएगा। शुक्रवार को रांची रिवोल्ट जनमंच और लक्ष्य डिफेंस एकेडमी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बताया गया कि 11 नवंबर की सुबह नौ बजे राजधानी के मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) के सामने स्थित फुटबॉल मैदान में समारोह होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...