प्रयागराज, फरवरी 23 -- जिला उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि होली के अवसर को देखते हुए लोकनाथ चौराहे के आसपास निरीक्षण कराकर वहां के जर्जर तारों को हटवाएं। इसकी जगह पर वायर अंडर ग्राउंड कराने की व्यवस्था कराएं। संगम सभागार में सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने सबसे पहले व्यापारियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के बारे में बताया। पिछली बैठक में आए मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जानसेनगंज चौराहे पर रेखी ब्रदर्स की बिल्डिंग टूटने के साथ समाप्त हुए टॉयलेट को उचित स्थान ढूंढकर पुनः बनवाने का निर्देश नगर निगम को दिया। उन्होंने रीवा रोड पर स्थित जारी बाजार में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बैठक में शाहगंज थाने से लेकर सस्ता बाजार मार्केट त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.