रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त आर. रॉनिटा के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने एक साथ प्रस्तावना पढ़ी और संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की नींव है, जो नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देशवासियों की सामूहिक आकांक्षाओं और मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रशासनिक का...