बक्सर, जुलाई 6 -- पेज 4, गंगा घाटों को जोड़ने व सौंदर्यीकरण सहित विकास के कई अहम मांगों को रखा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका मुख्य उद्देश्य फोटो संख्या-25, नप चेयरमैन कमरून निशा। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका अहम होती है। इस क्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने की राह में एक कदम और बढ़ाया है। हरियाणा के गुरूग्राम स्थित मानेसर के आईकैट-2 परिसर सभागार में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। बक्सर नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा ने आयोजित नगर निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने नमामि गंगे के तहत बक्सर के तमाम गंगा घाटों को आप...