गढ़वा, जनवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान जिले की डिस्ट्रिक्ट आईकॉन प्रियंका कुमारी को उनके सराहनीय योगदान के लिए शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए मतदाताओं में पवन कुमार, ट्विंकल कश्यप, रानी खातून सहित कुल 9 नवपंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड और गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। उसके अतिरिक्त गढ़वा, मेराल, रंका, खरौधी, भवनाथपुर और नगर ...