बिहारशरीफ, जून 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने पारथू, बदलपुर, राढ़िल, सालेपुर आदि गांव के लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। अबकी बार-अतिपिछड़ा सरकार का नारा दिया। महासचिव ने कहा कि विकास के नाम पर गरीबों, मजदूरों, किसानों व युवाओं को शोषण किया जा रहा है। रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य की हालत खराब है। किशोरी प्रसाद बिंद ने कहा कि इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में अतिपिछड़ा जगाओ-बिहार बचाओ यात्रा की सफलता के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। अभियान में अर्जुन प्रसाद, विरमणी राउत, रूपलाल राउत, मुंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार चंद्रवंशी, किशोरी प्रसाद बिंद आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.