बिहारशरीफ, मार्च 10 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के महम्मदपुर गांव में सोमवार को लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के जिला सचिव विरमणी राऊत द्वारा होली मिलन समारोह कराया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि होली भाईचारा और एकजुटता का त्योहार है। उन्होंने अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव ने कहा कि होली का त्यौहार आपस में भाईचारा बनाए रखने व किसी प्रकार की भेदभाव को दूर करने का संदेश देता है। मौके पर वीरमणि मंडल, अमोद कुमार, अर्जुन प्रसाद, नवीन कुमार, अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुंद्रिका प्रसाद, अजय कुमार, देवेंद्र धानुक, अजीत यादव, सुनील रविदास, दिनेश बिंद, सुखदेव रविदास, रामेश्वर बिंद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.