बिहारशरीफ, अप्रैल 20 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के डिहरीगढ़ सामुदायिक भवन में रविवार को लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से शुभम कुमार को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अनिल कुमार व अखिलेश कुमार को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। जितेंद्र कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष तो रामबली प्रसाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष बने। जिलाध्यक्ष अरविंद धानुक ने लोगों से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने की अपील की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विरमणी मंडल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, योगेन्द्र राउत, नीतीश कुमार, टुनटुन कुमार, सुरेश कुमार, शैलेन्द्र महतो, जितेंद्र कुमार, विजय महतो, अरुण कुमार, सुरेश प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.