पलामू, अक्टूबर 13 -- मेदिनीनगर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी युवा मोर्चा की रविवार को मेदिनीनगर के पलामू क्लब बैठक हुई जिसमें जिला अध्यक्ष दीपू कुमार दांगी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन प्रभात सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता ने विभिन्न पार्टियों के सदस्यों मनोज पांडेय, सरताज आलम, अकबर शाह, मजहर साह, साकिब हुसैन, सैयद हुसैन, अमरजीत प्रसाद चौरसिया, रमाकांत यादव, सचिन शर्मा, जीवन सिंह, शंभू प्रजापति, सचिन राय आदि का स्वागत किया। बैठक में जिला सचिव विकास यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोएब अंसारी, जिला महामंत्री गौतम तिवारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.