कन्नौज, अप्रैल 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सपा का पीडीए कार्यक्रम ग्राम मीरपुर, भुड़ाहा व गुरसहायगंज में आयोजित हुआ। जिसमें सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा आने वाला चुनाव बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। विधान सभा प्रभारी सुनैना चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए हरायेगा। किसान का हाल बदहाल है। रात भर खेतों को रखा कर किसान परेशान है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकीम खान, अर्पित शुक्ला, इसरार खान, अमन खान, मुस्तकीम खान, रामबीर सिंह, नितिन, फिरदोस आलम, अतीक, पवन माथुर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.