मिर्जापुर, फरवरी 13 -- जमालपुर। क्षेत्र के गोरखी गांव निवासी 65 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी जयमल सिंह का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना पर गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए। उनकी पत्नी मनोरमा देवी और दो पुत्र अनिल सिंह एवं सुनील सिंह से मिलकर लोगों ने शोक जताया। वे मीसा के दौरान वाराणसी के चौका घाट जेल में बंद थे। उनका अंतिम संस्कार मर्णिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अनिल सिंह ने दी। इससे पहले उनके घर पहुंच कर नायब तहसीलदार संजय कुमार ने लोकतंत्र सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गाड आफ आनर देकर सलामी...