उन्नाव, दिसम्बर 17 -- हिलौली। हिलौली ब्लॉक के लउवा गांव के रहने वाले 90 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी बासुदेव रावत पुत्र मिश्रीलाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार देर रात सेनानी का देहांत हो गया। मौत की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहंुच गए थे। बेटे ने बताया कि पिता 1975 में आपातकाल के समय लखनऊ की जेल यातना काटी थी। उनकी धर्मपत्नी रामरती का निधन काफी पहले हो गया था। उनके तीन बेटों में रामनरेश, दिनेश कुमार व उत्तम सभी गमगीन होते रहे। पिता की मौत के समय छोटा बेटा उत्तम घर पर न होकर गुजरात में मौजूद था। पिता के मौत की सूचना मिलते ही वह घर आया और बुधवार को सेनानी के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ जिला पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। उसके बाद सेनानी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके संस्कार में तहसीलदार कृष्णानंद ब...