कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर दक्षिण। लोकतंत्र सेनानी 75 वर्षीय नर्वदेश्वर प्रसाद दुबे का लंबी बीमारी के चलते सोमवार देररात घर पर निधन हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड आफ ऑनर देकर जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। यशोदानगर के ब्लाक निवासी नर्वदेश्वर प्रसाद दुबे के परिवार में तीन बेटे शिवम, सत्यम और शुभम हैं। बेटे शिवम ने बताया कि वह करीब एक साल से बीमारी थे। सोमवार देर रात अचानक उनकी हालत बिगड़ने के बाद 3:30 बजे उनका निधन हो गया। घरवालों की मौजूदगी में एसीएम प्रथम भगत सिंह और नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी नम आंखों से अपने मार्गदर्शक, अभिभावक और प्रणेता को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.