पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- घुंघचाई। क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी लोकतंत्र सेनानी नत्थू लाल (85)का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से गारद द्वारा उन्हें सलामी दी गई। लोगों ने नम आंखों से लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी। वह आपातकाल के दौरान सन 1976 और 77 में जेल भी गए थे। 2003 में सपा सरकार आने के बाद उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...