मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी, लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि शासनादेश के बाद भी लोकतंत्र सेनानियों को पूर्ण सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र अवस्थी ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी के निधन के बाद शासनादेश के मुताबिक राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया जाना चाहिए। परिषद का आरोप है कि 10 जनवरी 2026 को थाना बरनाहल क्षेत्र में लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। मौके पर नायब तहसीलदार व स्थानीय पुलिस मौजूद रही और उन्हें पूरा राजकीय सम्मान नहीं दिया गया। मांग की कि भविष्य में ऐ...