कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। जिले के लोकतंत्र सेनानियों व उनके पात्र उत्तराधिकारियों (70 वर्ष व उससे अधिक आयु) को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ चन्द्र प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों पर लोकतंत्र सेनानियों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिये शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 9 जनवरी को सुबह 11 बजे से सीएमओ कार्यालय रविन्द्रनगर में आयोजित होगा। उन्होंने संबंधित लोकतंत्र सेनानियों से अपील की है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, लोकतंत्र सेनानी पहचान पत्र व आधार से लिंक मोबाइल नंबर अवश्य लेकर शिविर में उपस्थित हों, ताकि नियमानुसार उनका गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड मौके पर ही तैयार किया जा सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.