सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. रामदुलार मौर्य की पुण्यतिथि पर चौक सब्जी मंडी स्थित निवास पर उनके पौत्र आशीष कुमार मौर्य की देखरेख में मनाई गई। यहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें सादगी व उनके सिद्धांत प्रियता को जीवन में उतारने का लोगों ने संकल्प लिया। लंबे समय तक जिले में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जीवन भर बेसहारा लोगों की मदद कर ख्याति अर्जित करने वाले राजनीतिक स्व.राम दुलार मौर्य को उनके 13 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। बताते चलें कि इमरजेंसी के दौरान स्व.रामदुलार मौर्य को मीसा के तहत जेल में बंद कर यातनाएं दी गईं। इसलिए उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...