बलिया, जनवरी 25 -- रसड़ा। क्रांतिकारी स्मारक समिति उप्र के पूर्व अध्यक्ष व लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. अंजनी कुमार पांडे की छठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को भगत सिंह तिराहा स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, शिक्षकों और अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि अंजनी पांडे निर्भिक साहसी व क्रांतिकारी तेवर के मिसाल थे।वे भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे। देशभक्ति अमर शहीदों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने समाज में समरसता व भाईचारा के लिए आजीवन संघर्ष किया।उनके संघर्षों व विचारों को जीवंत रखना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि, सुभासपा के प्रदेश ...