महाराजगंज, जनवरी 10 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना के बंगला टोला निवासी लोक रक्षक सेनानी संत कुमार का बुधवार को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। गुरूवार को गांव के बगल से गुजर रही रोहिन नदी के घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में पुलिस बल के साथ ही अधिक संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। लोक रक्षक सेनानी संत कुमार 1977 में इमरजेंसी के विरोध में महलगंज में शिवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आंदोलन किया था। आंदोलन स्थल पर ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उनके निधन की सूचना पर नायब तहसीलदार कतरारी प्रदुम्न सिंह पहुंचे। शव यात्रा में अधिक संख्या में पुलिस बल के साथ ग्रामीण चल रहे थे। शव यात्रा गांव से होते हुए बगल से गुजर रही रोहिन नदी के घाट पर पहुंची। वहां पर राजकीय सम्मान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.