सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- शिवहर। मतदाता दिवस समारोह का आयोजन रविवार को समाहरणालय की मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध कराया गया। डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं से मतदाता बनने की अपील की। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सफलता नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता पर निर्भर करती है तथा इसे ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं। मतदाता पहचान पत्र के लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं है। अब पोस्टल माध्यम से उन्हें घर बैठे मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हो रहे हैं। मौके पर डीडीसी बृजेश कुमार, एडीएम मेधावी, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी...