गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला पीजी कालेज में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत चिंहित मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान जागरूकता संबंधी जनपदस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार और प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी छात्राओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि हमारा देश एक लोक तांत्रिक देश है। यहां प्रत्येक पांच वर्ष में चुनाव होता है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मतबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भाग...