बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गिरियक में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं के साथ विधान पार्षद मो. कारी सोहैब ने राजगीर विधानसभा के गिरियक में राष्ट्रीय जनता दल बैठक में मतदाता बचाओ का नारा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। बाबा साहब का संविधान बदलने का प्रयास हो रहा है। केंद्र सरकार नागपुरिया कानून लागू करना चाह रही है। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करें। मौके पर दीपक कुमार, गोलू यादव, फारूक आजम, अवधेश यादव, वसीम खान, रामानंद केवट, प्रदीप बिंद व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.