मुरादाबाद, फरवरी 22 -- ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुर काशी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमें लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से राजरानी, पिंकी, रीना, प्रीति, रेनू, छाया, भाग्यश्री, चंद्रकांता, नीतू, सीमा, प्रियांशी, गौरव, राजीव, अभिषेक, प्रवीण ,पूजा, संध्या आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...