सिमडेगा, फरवरी 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। लोकतंत्र के महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एक तरफ जहां मतदान कर्मी और पुलिस जवान जुटे रहे वहीं दुसरी तरफ जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी क्षेत्र से लेकर कंट्रोल रूम तक अपनी पैनी निगाहें बनाए रखे नजर आए। चाहे मतदाता हो या प्रशासनिक अमला। सभी अपने अपने स्तर के कर्तव्य को बखुबी निभाने में लगे थे। सोमवार को नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया सिमडेगा में शांतिपूर्वक चल रही थी। इस दौरान जहां सभी मतदान केन्द्रों में मतदान कर्मी और मतदाता अपने अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे। डीसी कंचन सिंह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही समाहरणालय परिसर में बने कंट्रोल रूम पहुंच कर मतदान के पल पल के अपडेट लेती रही। एसपी श्रीकांत एस खोटरे भी अपने कंट्रोल रूम से मतदान क्षेत्र के सुरक्षा के पल पल की खैरियत पूछते रहे। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.