रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम चुनाव में इस बार लोकतंत्र के पर्व की असली चमक उन युवा वॉलंटियर्स में देखने को मिली, जिनकी उम्र अभी मतदान की नहीं हुई है। इन किशोरों ने मतदान केंद्रों पर न केवल अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझा, बल्कि सेवा का अनूठा उदाहरण भी पेश किया। असहाय और बुजुर्ग मतदाताओं को व्हीलचेयर से बूथ तक पहुंचाना, प्यासे लोगों को पानी पिलाना और मतदाताओं की सहायता करने में ये युवा वॉलंटियर आगे रहे। वार्ड-35 की 14 वर्षीय वॉलंटियर अनुष्का कुमारी ने बताया कि इस भूमिका के माध्यम से उन्हें बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया को करीब से समझने का मौका मिला। अनुष्का के अनुसार, लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार में सहयोग करना उनके लिए गर्व की बात है। संकल्प लिया कि मतदाता बनने पर वह न केवल स्वयं वोट देंगी, बल्कि दूसरों को भ...