कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा, संवाददाता । संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कोडरमा के बाबा आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक डॉ नीरा ने डॉ भीम राव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में भारत रत्न और लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। विधायक ने कहा कि समतामूलक और न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। हम सभी लोगों को उनके जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर उनके साथ भाजपा के वरीय नेता रवि मोदी, जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा,रामनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.