कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज, संवाददाता। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुखद और काले अध्याय वाले दिन को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मानती है। साथ ही इस आपात काल की घोर निंदा करती है। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता के लिए देश पर आपातकाल थोपा था। आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज संविधान की प्रतियां लेकर घूम रही है और देश को गुमराह करने का काम कर रही है।यह बात मंत्री रजनी तिवारी ने शहर के डिग्री कॉलेज में बुधवार को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाते हुए कही। कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आपातकाल में पत्रकारों की लेखनी पर रोक लगा दी गई थी। जिन पत्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.