रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। राजधानी में नगर निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आधी आबादी ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि मतदान की पूरी प्रक्रिया में पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक उत्साह दिखाया। सुबह की पहली किरण के साथ ही बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कई केंद्रों पर तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी अधिक देखी गई, जो शहरी सरकार को चुनने में उनकी बढ़ती जागरूकता और सक्रियता का स्पष्ट संकेत है। महापर्व को सर्वोच्च प्राथमिकता मतदान के पैटर्न में एक दिलचस्प घरेलू प्रबंधन का तालमेल भी दिखा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बूथों पर महिलाओं की भीड़ में थोड़ी कमी आई, क्योंकि इस दौरान वे अपने दैनिक घरेलू कामकाज और परिवार की जिम...