बदायूं, नवम्बर 14 -- इस्लामनगर। नगर के मोहल्ला मुरावान में कांग्रेस का संविधान बचाओ संवाद आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। इस दौरान दिल्ली ब्लॉस्ट की घटना की निंदा की। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समर्थन के बिना समाजवादी पार्टी के बदायूं और आंवला सांसद चुनाव नहीं जीत पाते। आगामी विधानसभा चुनाव में बदायूं से कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह समय भाजपा को हटाने का है। भाजपा को हटाये बिना संविधान और लोकतंत्र की रक्षा नहीं हो सकती। सभी समाजवादी अंबेडकरवादी गांधीवादी विचार के लोगों को एक मंच पर आकर भाजपा को हटाने के लिए एकजुट होना होगा। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफात...