सहरसा, जनवरी 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर ने राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की अपनी पहचान दर्ज कराई है। बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सहरसा जिले के दो कर्मठ पदाधिकारियों-अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय एवं शिक्षक सह बीएलओ दिलीप कुमार को श्रेष्ठ निर्वाचन प्रथाएँ पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। पटना स्थित अधिवेशन भवन (सिंचाई भवन परिसर) में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत कुमार ने दोनों सम्मानित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की। राज्य के शीर्ष मंच से मिला यह सम्मान सिमरी बख्तियारपुर में निष्पक्ष, शांतिपूर्...