गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर मतदाता सूची गहन पुनर्निरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी है। गाजीपुर में भी बहुत से फर्जी, मृत व विस्थापित मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि निष्पक्षता और समग्रता से परिपूर्ण शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि सघन मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण अभियान के माध्यम से शुद्ध मतदाता सूची जनपद के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा। जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.