छपरा, जनवरी 28 -- बाल संसद में बच्चों ने सीखा सवाल पूछना और जवाब देना सोनपुर। देश का भविष्य कक्षा में तैयार होता है-इस बात को सोनपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित बाल संसद ने साकार कर दिखाया। शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना के तहत बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने लोकतंत्र को किताबों से निकालकर मंच पर उतार दिया। बाल संसद के दौरान स्कूल परिसर एक दिन के लिए संसद भवन में तब्दील हो गया। छात्र-छात्राओं ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिकाओं में उतरकर प्रश्नकाल, बहस और नीतिगत चर्चाओं के जरिए यह संदेश दिया कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं, बल्कि सतत संवाद और जवाबदेही की प्रक्रिया है। बच्चों की प्रस्तुति में आत्मविश्वास के साथ अनुशासन और तर्क की स्पष्ट झलक दिखी। कार्यक्रम में केपीएसपी उच्चतर माध...