मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जमालपुर। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने विकासखंड की ग्राम पंचायत पिड़खिर में रविवार को आयोजित भाजपा की बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। कहा लोकतंत्र की खूबसूरती मतदाताओं में निहित है। बैठक में मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश सिंह, नवीन पांडेय, मंडल महामंत्री मनीष पटेल, विजय गौड़, हरिवंश सिंह, त्रिलोकी पटेल, राजकुमार पटेल, मनोज विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...