गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी के लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र और संविधान के मर्यादा की धज्जियां उड़ायी जा रही है। गरीबों, पिछड़ो का कोई पुरसाहाल करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न कोई कानून व्यवस्था है न पुलिस का खौफ है। सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर रहे है। इसके उलट भाजपा सरकार अपनी झूठी प्रशंसा करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आम्बेडकर साहब के संविधान के बदले वह देश पर अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान थोपना चाहते हैं। जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्रीय गृहमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.