लखनऊ, जनवरी 21 -- उत्तराखंड के लोक गायक चन्द्रप्रकाश ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू लखनऊ, संवाददाता। पर्वतीय महा परिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के आठवें दिन गोमती तट स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन लोकगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से गुलजार हुआ। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवा कलाकारों ने अपनी कला कौशल से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रोफेसर एमसी पंत चिकित्सा सम्मान से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत साह को सम्मानित भी किया गया। उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक चन्द्रप्रकाश ने बुधवार को अपने गीतों से कौथिग में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने जैसे ही मशहूर गीत 'मैं जांछू कमला काली गंगा पारा...' गाया लोग झूम उठे। इसके बाद 'सोला सोल्यानी त्यार गाला जंजीरा...' व 'तिलगा तेरि लम्बी...