गंगापार, जनवरी 9 -- क्षेत्र के ग्रामसभा खगिया निवासी 75 वर्षीय रामपाल यादव उर्फ झांखर का बीती रात निधन हो गया। रामपाल झांखर लोकगीत बिरहा गायक थे जो धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया करते थे तथा क्षेत्र में लोगों के बीच बिरहा सम्राट रामपाल झांखर के नाम से मशहूर थे। इनके तीन पुत्र व दो पुत्रिया थी सभी का शादी विवाह हो चुका है। इनके निधन से बिरहा जगत में व आम जनता में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...