देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी स्थित सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने शास्त्रीय गायन लोकगीत, भजन व गजल गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा सलोनी विश्वकर्मा, पूजा मिश्रा, प्रियांशी गुप्ता, प्रीति तिवारी ने सरस्वती वंदना एवं श्वेता विश्वकर्मा, सोनम गिरी, काजल, मालती ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा महाविद्यालय की छात्राओं ने शास्त्रीय गायन लोकगीत व गजल गाकर सबको भाव- विभोर कर दिया। लोकगीत में छात्राओं ने प्रीत कइके पिया पछतइले गाकर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं भजन रामा- रामा रटते- रटते बीते रे उमरिया गाकर पूरे पांडाल...