पटना, मई 17 -- प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश दफ्तर में आयोजित मिलन समारोह में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला प्रभारी हरिवंश पासवान, पूर्व राजद प्रत्याशी विनोद यादव समेत कई नेता और समाजसेवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस दौरान 100 आतंकियों को जनाजा निकालने का काम किया। सेना का यह पराक्रम दुनिया के लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.