चम्पावत, सितम्बर 22 -- चम्पावत। मल्लीहाट में नवरात्र की अष्टमी से दशहरा महोत्सव होगा। तीन दिनी महोत्सव का मुख्य आकर्षण एक अक्तूबर को होने वाली स्टार नाइट रहेगी। जिसमें प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय प्रस्तुति देंगे। मल्लीहाट में दशहरा महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई हैं। विजयादशमी पर दो अक्तूबर को राम बारात निकालने के साथ रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष भगवतशरण राय ने बताया कि तीन दिनी दशहरा महोत्सव का शुभारंभ 30 सितंबर को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें बाहरी क्षेत्र की टीम हिस्सा लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.