गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गिरमिटिया समारोह जापान पैसिफिक आईसीटी सेंटर सुवा (फिजी) में भारत के लोकगायक राकेश उपाध्याय को फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद व भारतीय उच्चायुक्त सुनित मेहता ने सम्मानित किया। देवरिया जनपद के मूल निवासी एवं गोरखपुर के लोकगायक राकेश उपाध्याय अपनी नौ सदस्यीय टीम के साथ 9 से 18 मई तक चली गिरमिटिया समारोह में प्रस्तुति देकर मंगलवार को गोरखपुर पहुंचें। लम्बासा के सुब्रेल पार्क में फिजी के प्रधानमंत्री सितिबेनी राबुका, भारत की विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्ग्रेटा एवं फिजी के एथिनिक मिनिस्टर चरनजीत सिंह के समक्ष राकेश ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा। राकेश की अभी तक दक्षिण अफ्रीका, बैंकाक, मस्कट, नीदरलैंड, सिंगापुर की सांस्कृतिक यात्रा हो चुकी है। अपने इस सांस्कृतिक यात्रा से उत्साहित राकेश ने भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.